चुनिंदा दुकानों से खरीदारी कर उठाएं स्कीम का लाभ
यह स्कीम 19 अक्तूबर तक लागू है
भभुआ नगर : प्रभात खबर शॉपिंग फेस्टिवल का शुभारंभ शुरू हो चुका है. प्रभात खबर द्वारा आयोजित किये गये शॉपिंग फेस्टिवल 21 सितंबर से 19 अक्तूबर तक चलेगा. यह स्कीम भभुआ व कुदरा शहर के चुनिंदा कपड़ों के दुकान, ई-रिक्शा शो रूम, बाइक शो रूम, मशीनरी एजेंसी, ट्रैक्टर्स शो रूम पर उपलब्ध है, जहां कोई भी ग्राहक कम से कम 200 रुपये की खरीदारी कर इस स्कीम में भाग ले सकते हैं. खरीद के बाद एसएमएस या व्ह्राट्सएप से शॉपिंग फेस्टिवल के लक्की ड्रा में भाग ले सकते हैं.
यह लक्की ड्रा प्रतिदिन होगा. विजेता व दुकानों का नाम हर दिन अखबार में प्रकाशित किया जायेगा. 300 भाग्यशाली विजेताओं को प्रभात खबर की ओर से हर दिन उपहार दिया जायेगा.
यहां खरीदारी कर हो सकते हैं स्कीम में शामिल: भभुआ व कुदरा शहर के चुनिंदा दुकानों से खरीदारी कर इस स्कीम में शामिल हो सकते हैं, जिनमें श्री मंगलम ट्रेडर्स स्वराज एजेंसी बेलांव कुदरा मोड़ भभुआ, मेसर्स आराध्या इंटरप्राइजेज ई-रिक्शा शो रूम बेलवतिया पोखरा भभुआ, विवेक मशीनरी स्टोर सकरी कुदरा, चांदनी सूट कलेक्शन एकता चौक खादी भंडार, नईम वस्त्रालय पुस्तकालय के बगल में भभुआ, नारी कलेक्शन होटल कैमूर एकता चौक भभुआ, मां मुंडेश्वरी यामहा बाइक शो रूम एसबीआई बैंक अखलासपुर पर खरीदारी कर स्कीम का लाभ उठा सकते हैं.
क्या कहते हैं प्रोपराइटर
मां मुंडेश्वरी यामहा बाइक एजेंसी के प्रोपराइटर विनोद तिवारी कहते हैं कि यामहा बाइक की खरीदारी ग्राहक जम कर कर रहे हैं. त्योहार के मौसम में सभी प्रकार के 100 सीसी से लेकर 200 सीसी तक की बाइक एजेंसी में उपलब्ध है. ग्राहक बाइक की खरीदारी कर प्रभात खबर के शॉपिंग फेस्टिवल का भी लाभ उठा रहे हैं.
ई-रिक्शा बीएमडब्ल्यू मेसर्स आराध्या के प्रोपराइटर नितेश सिंह ने कहा कि उक्त शॉपिंग फेस्टिवल के तहत ग्राहक आये दिन ई-रिक्शा की खरीदारी कर रहे हैं और प्रभात खबर द्वारा आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल में भाग ले रहे हैं.
