ओरगांव में तालाब से आर्मी जवान का बरामद शव

मौत के कारणों का अभी नहीं हो सका है खुलासा पत्नी की सीढ़ी से गिरने की खबर पर डेढ़ माह पहले सिलीगुड़ी से आया था अपने गांव भभुआ सदर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव स्थित एक तालाब से संदेहास्पद स्थिति में एक आर्मी जवान का शव बरामद किया गया. तालाब से बरामद शव […]

मौत के कारणों का अभी नहीं हो सका है खुलासा
पत्नी की सीढ़ी से गिरने की खबर पर डेढ़ माह पहले सिलीगुड़ी से आया था अपने गांव
भभुआ सदर : भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव गांव स्थित एक तालाब से संदेहास्पद स्थिति में एक आर्मी जवान का शव बरामद किया गया. तालाब से बरामद शव ओरगांव निवासी राममूरत तिवारी के बेटे ओमप्रकाश तिवारी का बताया जाता है. वह डेढ़ माह पहले पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित अपने कैंप से छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था.
जानकारी के अनुसार, फौजी ओमप्रकाश डेढ़ माह पहले अपनी पत्नी की सीढ़ी से गिर कर घायल होने की खबर पर अपने गांव आया था. सदर अस्पताल में बेटे के शव को पोस्टर्माटम कराने आये उसके पिता राममूरत तिवारी ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे तक वह गांव के पूरब पुल पर बैठा हुआ दिखा था. उसके बाद उसकी कोई खबर नहीं लगी. घर नहीं आने पर उसकी खोज खबर ली गयी.
लेकिन, उसका कहीं भी पता नहीं चला. रविवार की सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए उक्त तालाब के आसपास पहुंचे, तो तालाब में एक युवक के शव को तैरता देख हल्ला किया. लोगों ने तालाब में से शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान उक्त फौजी के रूप में की गयी. फौजी का शव मिलने के बाद इसकी सूचना भगवानपुर थाने को दी गयी. सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.
इस मामले में अभी घरवालों ने किसी के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष भगवानपुर चंद्रमणि ने बताया कि युवक के बायां आंख निकाला हुआ है. फिलहाल इस मामले में अभी मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं करायी गयी है. कहा कि फौजी की मौत कैसे हुई है.
इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है. परिजन शव का अंतिम संस्कार को लेकर वाराणसी लेकर गये हैं. लौट कर प्राथमिकी दर्ज कराते हैं तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी. वैसे पुलिस अपने स्तर से मौत मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >