अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

रामगढ़ : दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं. इस दौरान बीडीओ जनार्दन तिवारी, थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बुधवार की देर शाम बाजारों में पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया. साथ ही सभी पूजा पंडालों पर अधिकारियों ने पहुंच स्थिति का जायजा लिया. गौरतलब है […]

रामगढ़ : दशहरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद हैं. इस दौरान बीडीओ जनार्दन तिवारी, थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बुधवार की देर शाम बाजारों में पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया. साथ ही सभी पूजा पंडालों पर अधिकारियों ने पहुंच स्थिति का जायजा लिया.

गौरतलब है कि अधिकारियों ने स्थानीय थाने से मुख्य मार्ग पैदल होते हुए कॉलेज गेट तक भ्रमण किया. इसके बाद अधिकारियों ने वहां से पुन: पैदल मार्च करते हुए खोड़हरा पथ आईबी के पास से धूम कर दुर्गा चौक पहुंचे. वहां से डहरक रोड स्थित महावीर स्थान बाइपास वाले रास्ते से होते हुए मेन मार्केट में दोबारा पहुंचे.

बोले एसडीओ
एसडीओ शिव कुमार राउत ने बताया कि अनुमंडल में कुल 79 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है, जिसमें थानाध्यक्ष व सीओ द्वारा संयुक्त रूप से गश्ती सभी थानाक्षेत्र में की जायेगी. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >