उपभोक्ताओं के लिए बने शौचालय पर लटका ताला

बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में नहीं है शौचालय विभागीय भवन का शौचालय बंद रहने से उपभोक्ता खुले में शौचजाने को विवश भभुआ शहर : शहर के बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं होने से उपभोक्ताओं को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ता है. जबकि, स्वच्छता अभियान की […]

बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में नहीं है शौचालय
विभागीय भवन का शौचालय बंद रहने से उपभोक्ता खुले में शौचजाने को विवश
भभुआ शहर : शहर के बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं होने से उपभोक्ताओं को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ता है. जबकि, स्वच्छता अभियान की गूंज शहर सहित गांव की हर गलियों तक पहुंच चुकी है. समाज का हर तबका अपने-अपने घरों में शौचालय बनवा रहा है. हर ओर शौचालय के निर्माण से सर्वांगीण स्वच्छता का सपना शीघ्र ही पूरा होता दिख रहा है. लेकिन, शहर के पटेल चौक के पास बिजली विभाग कार्यालय का नया भवन बना है.
इस भवन में अधिकारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था है, लेकिन कार्यालय परिसर में आनेवाले उपभोक्ताओं के लिए सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है. अगर किसी उपभोक्ताओं को शौच की जरूरत पड़ी, तो खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है. इस स्थिति में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
मनोज कुमार, सुदर्शन राम सहित कई ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बताया कि भवन में पुरुष व महिला शौचालय है. लेकिन, उनमें ज्यादातर समय ताले ही लटके रहते हैं. विभाग का कहना है कि भवन में बना शौचालय चालू है. लेकिन, मंगलवार को भवन में बने शौचालय में ताला लटकता दिखा. ऐसी स्थिति में बिजली विभाग से उपभोक्ताओं ने परिसर में एक सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग की है.
सबसे ज्यादा परेशानी शहर या ग्रामीण क्षेत्र से आनेवाली महिलाओं को होती है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर यहां आना-जाना होता है. कोई उपभोक्ता बिल जमा करने, तो कोई ज्यादा बिल आने पर शिकायत करने सहित कई प्रकार की समस्याओं की समाधान के लिए बिजली विभाग के कार्यालय आते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >