प्रधानाध्यापकों को व्यय राशि का विवरण देने का निर्देश

मोहनिया. बीआरसी सभागार में सोमवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें बीइओ अनंत सिंह ने सभी को निर्देश दिया कि आगामी 11 सितंबर से तीन दिन पहले अपने कार्यालय में संधारित सभी बैंक खातों का अद्यतन बैंक स्टेटमेंट प्राप्त कर रोकड़ बही के साथ […]

मोहनिया. बीआरसी सभागार में सोमवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक आयोजित की गयी.
इसमें बीइओ अनंत सिंह ने सभी को निर्देश दिया कि आगामी 11 सितंबर से तीन दिन पहले अपने कार्यालय में संधारित सभी बैंक खातों का अद्यतन बैंक स्टेटमेंट प्राप्त कर रोकड़ बही के साथ उसका मिलान कर उसका वांछित प्रतिवेदन ( हार्ड व एमएस वर्ड में साफ्ट कॉपी सहित) जिला कोषागार कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इसका निर्णय प्रधान सचिव वित्त विभाग पटना के आदेश के आलोक में डीएम द्वारा लिया गया है. भागलपुर में हुए सृजन घोटाला को देखते हुए विभाग ने शिकंजा कसना शुरू किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >