कर्महरी मध्य विद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर छात्रों को कराया शांत स्कूल में दिन भर पठन पाठन रहा बाधित मोहनिया शहर : कर्महरी मध्य विद्यालय में सोमवार को कुव्यवस्था व तीन वर्षों से छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि न मिलने का आरोप लगा छात्रों व अभिभावकों ने हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों […]

सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर छात्रों को कराया शांत
स्कूल में दिन भर पठन पाठन रहा बाधित
मोहनिया शहर : कर्महरी मध्य विद्यालय में सोमवार को कुव्यवस्था व तीन वर्षों से छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि न मिलने का आरोप लगा छात्रों व अभिभावकों ने हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को बच्चों के साथ कई दर्जन महिला-पुरुष अभिभावक स्कूल में सोमवार में 11 बजे पहुंचे और छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि के लिए हंगामा करने लगे. प्रभारी हेडमास्टर शबनम शर्मा ने इसकी सूचना अपने पति को दी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. एसआइ कमलेश राम पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराया. इससे दिन भर विद्यालय में पठन-पाठन बाधित रहा. ग्रामीणों ने विद्यालय की कुव्यवस्था को लेकर पुलिस के सामने शिकायत की.
विद्यालय में 300 से अधिक छात्र हैं. गंगा पाल सहित ग्रामीणों का कहना था कि पिछले तीन वर्ष से छात्रवृत्ति छात्रों को नहीं मिल रही है. एमडीएम बनाने में अनियमितता व समय से शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैं. विद्यालय का गेट टूटा है और परिसर में पानी जमाव रहता है. शौचालय ठीक नहीं होने से छात्र सड़क पर शौच जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >