दिन-रात हो रही साफ सफाई व रंग-रोगन

सड़क के किनारे गड्ढों में मिट्टी भराई का कराया जा रहा कार्य भभुआ सदर : नगर पर्षद द्वारा शहर की बिगड़ी व बदहाल व्यवस्था को सुधारने की कवायद इन दिनों पूरे जोश खरोश के साथ की जा रही है. नप के कार्यपालक पदाधिकारी व नप अध्यक्ष ग्रीन सीटी की खोयी पहचान वापस लाने के लिए […]

सड़क के किनारे गड्ढों में मिट्टी भराई का कराया जा रहा कार्य
भभुआ सदर : नगर पर्षद द्वारा शहर की बिगड़ी व बदहाल व्यवस्था को सुधारने की कवायद इन दिनों पूरे जोश खरोश के साथ की जा रही है. नप के कार्यपालक पदाधिकारी व नप अध्यक्ष ग्रीन सीटी की खोयी पहचान वापस लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था. इधर, डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर द्वारा शहर की साफ-सफाई कराये जाने के सख्त निर्देश के बाद नप के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई सहित रंगरोगन का कार्य युद्धस्तर पर दिन-रात चलाया जा रहा है.
नप इओ अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल शहर में मुख्य सड़क के किनारे बने गड्ढों व पानीवाले जगहों को मोरम डाल कर पाटा जा रहा है.
समतल करने के बाद उस पर पेवर्स स्टोन बिछाया जायेगा. ताकि, सड़क किनारे होनेवाला जलजमाव व कीचड़ न हो सके. इसके अलावे बीच सड़क पर बने और जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुके डिवाइडरों की मरम्मत कराते हुए उनका रंगरोगन कराया जा रहा है. नप इओ ने बताया कि शहर में बने सरकारी व गैर सरकारी भवनों को ग्रीन रंग से रंगे जाने का अभियान चलाया जायेगा. फिलहाल शहर के एकता चौक, कचहरी रोड, स्टेडियम रोड सहित वन विभाग भगवानपुर रोड में मोरम भर कर उनको समतल किया जा रहा है.
गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से शहर की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी. शहर में जलजमाव, गंदगी सहित अतिक्रमण की समस्या से शहरवासी त्रस्त हो चुके थे. लोगों द्वारा शिकायत किये जाने के बावजूद नप कार्यालय शहर की कुव्यवस्था के प्रति उदासीन रवैया अपनाये हुए था. लेकिन, नयी सरकार बनते और नप कार्यपालक पदाधिकारी के पदभार ग्रहण करते ही लोगों को उम्मीद जगी. शहरवासियों के उसी उम्मीद को अब धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है. शहर में एकता चौक पर मेडिकल का दुकान चलाने वाले रविशंकर अग्रवाल कहते हैं कि शहर की व्यवस्था में सुधार दिख रहा है. लेकिन, यह रफ्तार हमेशा बना रहे तभी ग्रीन सीटी की चमक बरकरार रहेगी. समाजसेवी और पूर्व खिलाड़ी रामवचन पांडेय कहते हैं कि नप तो शहर में कार्य करवा ही रही है. लेकिन, उन्हें मुहल्लों में जलजमाव व प्रकाश व्यवस्था की खराब स्थिति पर भी ध्यान देने की जरूरत है.
मीना राय का कहना था कि पहली बार शहर में रात में भी नगर पर्षद के कर्मियों द्वारा कार्य किया जा रहा है, जो सुखद आश्चर्य है. उनका कहना था कि एक नगर पर्षद और जिला प्रशासन का ही शहर को साफ-स्वच्छ व सुंदर रखने का कर्तव्य नहीं है. बल्कि, शहरवासियों को भी अपने शहर की प्रमाणिकता को बनाये रखने के लिए प्रयासारत रहना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >