मोहनिया अनुमंडल में चार महिलाओं की कटीं चोटियां

मोहनिया शहर : देश के कई हिस्से से शुरू हुई चोटी कटने की घटना मोहनिया अनुमंडल में अब फैलने लगी है. दूसरे दिन यानी रविवार को कुल चार महिलाओं-युवतियों की चोटी कटने का मामला सामने आया, जिसमें अनुमंडल के मोहनिया थाना के शहबाजपुर गांव की एक युवती व एक महिला, एक शहर के वार्ड संख्या […]

मोहनिया शहर : देश के कई हिस्से से शुरू हुई चोटी कटने की घटना मोहनिया अनुमंडल में अब फैलने लगी है. दूसरे दिन यानी रविवार को कुल चार महिलाओं-युवतियों की चोटी कटने का मामला सामने आया, जिसमें अनुमंडल के मोहनिया थाना के शहबाजपुर गांव की एक युवती व एक महिला, एक शहर के वार्ड संख्या 14 व कुदरा थाना के सीमावर्ती गांव तेनुआ गांव में चोटी कटने का मामला सामने आया है. दो का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में व एक महिला का इलाज कुदरा के पीएचसी में किया गया. जबकि, एक महिला का इलाज मोहनिया के निजी अस्पताल में किया गया.
इसकी जानकारी पर अनुमंडलीय अस्पताल में जांच करने के लिए डीएसपी मनोज राम व थानाध्यक्ष मनोज कुमार पहुंचे ,जहां पूरे घटना की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार, शहबाजपुर गांव में स्वर्गीय काशी सिंह की पत्नी विमला कुंवर व गांव के ही मदन प्रसाद के पुत्री इंदुबाला उर्फ निधि कुमारी व मोहनिया शहर के वार्ड 14 निवासी अमलेश कुमार की पत्नी मंजू देवी की चोटी काटी गयी. चोटी कटने के बाद तीनों बेहोश हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >