जमुरनी में डायरिया ने पसारे पांव

कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के जमुरनी गांव में डायरिया से करीब एक दर्जन महिला व पुरुष बीमार हैं. डायरिया सोमवार से ही गांव में पांव पसार दिया है. इसकी चपेट में आये लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं. इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. गांव में डायरिया फैलने की […]

कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के जमुरनी गांव में डायरिया से करीब एक दर्जन महिला व पुरुष बीमार हैं. डायरिया सोमवार से ही गांव में पांव पसार दिया है. इसकी चपेट में आये लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं.

इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. गांव में डायरिया फैलने की सूचना ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती को दे दी है. डायरिया की चपेट में शर्वेश राम 30 वर्ष, सुदन राम 52 वर्ष, रामचरण राम 18 वर्ष, महातिम राम 27 वर्ष, विकास कुमार 12 वर्ष, सुनीता 12 वर्ष सहित करीब एक दर्जन लोग आ चुके हैं. ग्रामीणों के अनुसार डायरिया से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

अभी तक डॉक्टरों की टीम गांव में नहीं पहुंच पायी है. ग्रामीणों के अनुसार डायरिया पीड़ित मरीजों का इलाज गांव में ही चिकित्सकों द्वारा कराया जा रहा है. इस संबंध में दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य के चिकित्सा अधिकारी डॉ शांति कुमार मांझी ने बताया कि जमुरनी गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिली है. वहां पर डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है. एंबुलेंस को रवाना कर दिया गया है, जो भी मरीजों की हालत गंभीर होगी. उनको एंबुलेंस से लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >