हाथ से मेहंदी छूटने के पहले ही महिला को घर से निकाला

दहेज में स्वीफ्ट कार नहीं लाने पर शादी के दूसरे दिन ही पति से दूर रहने का सुनाया फरमान भभुआ सदर : दहेज में स्वीफ्ट कार नहीं मिलने पर एक महिला को हाथ से मेहंदी छूटने के पहले ही उसके ससुरालवालों द्वारा घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित महिला […]

दहेज में स्वीफ्ट कार नहीं लाने पर शादी के दूसरे दिन ही पति से दूर रहने का सुनाया फरमान
भभुआ सदर : दहेज में स्वीफ्ट कार नहीं मिलने पर एक महिला को हाथ से मेहंदी छूटने के पहले ही उसके ससुरालवालों द्वारा घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित महिला द्वारा महिला थाने में पति व ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया है.
महिला थाने को दिये आवेदन में बेलांव थाना क्षेत्र के करौंदा निवासी राधा प्रसाद सिंह की बेटी पूनम देवी ने बताया है कि उसकी शादी तीन माह पहले 18 अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के महसुआ निवासी शिवनारायण सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार पटेल से हुई थी.
शादी के दौरान करीब 20 लाख रुपये मेरे पिता द्वारा खर्च किये गये थे. शादी के दूसरे दिन से ही उसके ससुर शिवनारायण सिंह उर्फ नारद सिंह, सास माधुरी देवी, जेठ अखिलेश कुमार पटेल द्वारा दहेज में स्वीफ्ट कार नहीं लाने पर पति सुख से वंचित रहने का फरमान सुना दिया गया. पति भी इस दौरान कार लाने के वास्ते अपने मौन सहमति देते हुए दूरी बनाये रखा. पूनम ने अपने पिता को कार देने में असमर्थ बताया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. अंतत: शादी के कुछ दिन बाद यानी 22 मई 2017 को पति, सास-ससुर भसुर व ननद द्वारा मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया गया. इस मामले में महिला थानाध्यक्ष कुमारी अंचला ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >