भभुआ सदर : शुक्रवार को बिहार विधानसभा में टशनवाले विश्वास मत के दौरान भभुआ भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय उर्फ मंटू पांडेय अपना मत नहीं कर सके. कारण पिछले काफी दिनों से भभुआ विधायक बीमारी की वजह से दिल्ली में अपना इलाज करा रहे हैं.
विश्वासमत के दिन पटना पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने बताया कि फिलहाल भभुआ विधायक दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं और अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं. उन्होंने बिहार में पुन: खड़ा हुए एनडीए की जीत पर कहा कि चार वर्ष बाद फिर से वहीं स्वभाविक पुराना गठबंधन तैयार हो गया है, जिसके शासन में बिहार एक बार फिर विकास की ओर अग्रसर होगा.
