भभुआ सदर. नगर थाना क्षेत्र के मोकरी गांव से एक आठ साल की बच्ची के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. मोकरी निवासी और गायब बच्ची के पिता लाल बहादुर सिंह ने नगर थाने को दिये आवेदन में बताया है कि उसकी बेटी शिवानी रविवार को गांव के ही बबलू सिंह के घर से रात साढ़े सात टीवी देख कर लौट रही थी.
लेकिन, बीच रास्ते से वह गायब हो गयी. इस दौरान उसकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन, उसका कहीं भी पता नहीं चला. परिजन ने आवेदन में बच्ची का अपहरण कर लिये जाने की आशंका जाहिर की गयी है. पुलिस आवेदन मिलते ही लापता बच्ची की तलाश में जुट गयी है.
