संगठन की मजबूती पर की गयी चर्चा

रामगढ़. धर्मशाला भवन पर सोमवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समरस समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि अपने समर्थकों के साथ पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 29 जुलाई को आयोजित विलय सह दिल मिलन समारोह में भाग लेंगे. आयोजित कार्यक्रम में हम […]

रामगढ़. धर्मशाला भवन पर सोमवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समरस समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि अपने समर्थकों के साथ पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 29 जुलाई को आयोजित विलय सह दिल मिलन समारोह में भाग लेंगे.
आयोजित कार्यक्रम में हम सभी की उपस्थित सुनिश्चित रहेंगी. साथ ही बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता भानु प्रताप सिंह ने की. संचालन जिला युवा अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने किया. मौके पर योगेंद्र सिंह, राकेश मौर्य, संतोष रावत, एजाज अंसारी, उमाशंकर सिंह, ह्रदय नारायण मौर्य आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >