रामगढ़ के कांवरियों की बोलेरो औरंगाबाद में पलटी, सात जख्मी

दो लोगों की हालत गंभीर रामगढ प्रखंड के सूर्यपुरा से देवघर जा रहे थे सभी रामगढ़/औरंगाबाद : रामगढ़ प्रखंड के सूर्यपूरा से चला कांवरियों से भरा एक बोलेरो औरंगाबाद शहर से कुछ ही दूरी पर टेंगरा गांव के पास टायर फटने के बाद पलट गया. इस घटना में रामगढ़ के सूर्यपुरा गांव के रामाशीष सुमन, […]

दो लोगों की हालत गंभीर
रामगढ प्रखंड के सूर्यपुरा से देवघर जा रहे थे सभी
रामगढ़/औरंगाबाद : रामगढ़ प्रखंड के सूर्यपूरा से चला कांवरियों से भरा एक बोलेरो औरंगाबाद शहर से कुछ ही दूरी पर टेंगरा गांव के पास टायर फटने के बाद पलट गया. इस घटना में रामगढ़ के सूर्यपुरा गांव के रामाशीष सुमन, इनकी पत्नी पार्वती सुमन, नौरंगी देवी, पिंकी सुमन, हेमंत कुमार सुमन, धर्मेंद्र कुमार और लवकुश कुमार घायल हो गये. सभी एक ही परिवार के बताये जाते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी कि अचानक तेज आवाज के साथ बोलेरो के दाहिने साइड का टायर ब्लास्ट कर गया और वाहन सड़क पर कई दफे पलट कर खड़ी हो गया.
पता चला कि शुक्रवार की सुबह सूर्यपुरा गांव से सभी कांवरिये देवघर के लिए निकले थे. वाहन पर कई लोग सवार थे. दुर्घटना में सात लोग घायल हुए, जिन्हें कुछ लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल के डाॅक्टरो ने दो लोगों की हालत गंभीर बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >