मोहनिया : पुसौली पावरग्रिड के पास शुक्रवार को आरटीओ हरिशंकर कुमार ने एनएच पर गश्ती के दौरान दो टेलर को ओवरलोडेड लोहा लदे पकड़ा और मोहनिया थाना लाकर 51-51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया.
इसकी जानकारी देते हुए आरटीओ ने बताया कि रूटीन वर्क के दौरान कुदरा की ओर से वीआरएल बोर्ड लगा दो गाड़ी मोहनिया की ओर गुजर रही थी, जिसे पीछा करते हुए पावरग्रिड के पास पकड़ा गया. पकड़े गये दोनों गाड़ियों का नंबर RJ 14 GG 7532 व RJ 14 GH 0832 है.
