भभुआ सदर : नगर थाना क्षेत्र के अखलासपुर बाइपास रोड में बिजली के एक पोल में बिजली प्रवाहित हो गयी, जिसकी चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गयी. इसको लेकर ग्रामीणों ने अखलासपुर बाइपास रोड को जाम कर दिया.
बाइपास जाम की सूचना थाने को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जाम किये ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया. जानकारी के मुताबिक, अखलासपुर गांव के राजेश पाल भैंस को चरा कर घर लेकर जा रहा था. तकिया पोखरा के समीप बिजली के पोल में मुहल्लेवासियों के घरों के बिजली के तार उक्त पोल के सहारे आगे ले जाया गया है. पोल में बंधे तार द्वारा बिजली प्रवाहित हो गयी, जिसकी चपेट में भैंस आ गयी.
