शादी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण, केस दर्ज

शादी से इनकार करने पर किशोरी पहुंची थाने कर्मनाशा : दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव में कल्याणपुर निवासी एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर एक घर रह कर खाना बनानेवाली एक 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में किशोरी ने दुर्गावती थाने में […]

शादी से इनकार करने पर किशोरी पहुंची थाने

कर्मनाशा : दुर्गावती थाना क्षेत्र के नुआंव में कल्याणपुर निवासी एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर एक घर रह कर खाना बनानेवाली एक 17 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में किशोरी ने दुर्गावती थाने में आवेदन दिया है.

किशोरी के अनुसार उसके पिता व भाई सात-आठ वर्षों से कल्याणपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर रह कर काम करते थे तथा किशोरी नुआंव में रह कर एक व्यक्ति के यहां खाना बनाती थी. वहीं पर युवक के आने-जाने के क्रम में किशोरी व युवक से नजदीकी बढ़ गयी और युवक ने कुछ दिनों पहले किशोरी को शादी का झांसा देकर वाराणसी ले जाकर घुमाया. उसके बाद किशोरी के साथ युवक ने शारीरिक शोषण किया.

किशोरी ने युवक से शादी करने की बात कही तो युवक शादी करने से इनकार कर दिया. किशोरी गुरुवार को दुर्गावती थाने पहुंची और थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी. किशोरी द्वारा आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >