अब मनरेगा से जिले के स्कूलों की बनेगी बाउंड्री

ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश भभुआ नगर : जिले के प्राइमरी, मिडिल व हाइस्कूलों की बाउंड्री का निर्माण अब मनरेगा योजना के तहत होगा. इससे अब स्कूल प्रशासन को भी काफी राहत मिलेगी. कोई भी सरकारी स्कूल असुरक्षित नहीं रहेगा और न ही किसी खास फंड पर निर्भर रहना पड़ेगा. ग्रामीण विकास विभाग […]

ग्रामीण विकास विभाग ने जारी किया आदेश
भभुआ नगर : जिले के प्राइमरी, मिडिल व हाइस्कूलों की बाउंड्री का निर्माण अब मनरेगा योजना के तहत होगा. इससे अब स्कूल प्रशासन को भी काफी राहत मिलेगी. कोई भी सरकारी स्कूल असुरक्षित नहीं रहेगा और न ही किसी खास फंड पर निर्भर रहना पड़ेगा. ग्रामीण विकास विभाग ने डीएम व डीडीसी को पत्र भेज स्कूलों में बाउंड्री निर्माण को सरकार ने मनरेगा के तहत शामिल किये जाने की बात कही है. विभाग के संयुक्त सचिव ने कहा है कि सरकार ने मनरेगा संबंधी पूर्व के कार्यों का संशोधन करते हुए कुछ नये कार्यों को शामिल किया है.
इसमें खेल मैदान व बाउंड्री निर्माण भी शामिल हैं. जिले में कई ऐसे प्राथमिक, मध्य व हाइस्कूल आज भी हैं, जहां बाउंड्री का निर्माण अबतक नहीं हो पाया है.
स्कूल की बाउंड्री के साथ पारंपरिक जल निकायों के नवीकरण का भी कार्य कराया जायेगा, ताकि तालाब, पोखर व अन्य जल निकायों से गाद निस्तारण व पुराने कुओं के संरक्षण पर भी जोर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >