नियम की अनदेखी कर चल रहे वाहनों से वसूला गया जुर्माना

भभुआ नगर : जिला परिवहन विभाग ने वाहनों की धरपकड़ को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है. वाहनों के इंश्योरेंस, फिटनेस, पॉल्यूशन और ओवरलोडिंग सहित डीएल और अन्य कागजात के दुरुस्त नहीं होने पर जुर्माना भरना पड़ेगा. बुधवार को डीटीओ भरतभूषण प्रसाद के नेतृत्व में शहर के बेलांव मोड़ के पास सघन वाहन जांच […]

भभुआ नगर : जिला परिवहन विभाग ने वाहनों की धरपकड़ को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है. वाहनों के इंश्योरेंस, फिटनेस, पॉल्यूशन और ओवरलोडिंग सहित डीएल और अन्य कागजात के दुरुस्त नहीं होने पर जुर्माना भरना पड़ेगा. बुधवार को डीटीओ भरतभूषण प्रसाद के नेतृत्व में शहर के बेलांव मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
इस दौरान छह बसों की जांच की गयी, जिसमें तीन बसों के कागजात नहीं होने पर उन्हें गुरुवार तक कागज प्रस्तुत करने के लिए दिया गया. इसके अलावा दो ट्रकों, जिसमें एक ट्रक के इंश्योरेंस व पॉल्यूशन के कागजात नहीं होने पर 2100 रुपये का फाइन किया गया. वहीं, एक बोलेरो पिकअप से 1600 और एक मैजिक से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. इस दौरान आरटीओ हरिशंकर सिंह सहित विभाग के कर्मी व पुलिस व सैप जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >