मोहनिया शहर में आज से लागू होगी नो इंट्री

सुबह आठ से शाम आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित चांदनी चौक के चारो ओर सड़क पर नहीं लगेंगे वाहन व ठेले एसडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक मोहनिया शहर : शहर में आज यानी गुरुवार से नो इंट्री जोन लागू होगा. इसको लेकर बुधवार को मोहनिया एसडीओ शिवकुमार राउत की अध्यक्षता […]

सुबह आठ से शाम आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
चांदनी चौक के चारो ओर सड़क पर नहीं लगेंगे वाहन व ठेले
एसडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक
मोहनिया शहर : शहर में आज यानी गुरुवार से नो इंट्री जोन लागू होगा. इसको लेकर बुधवार को मोहनिया एसडीओ शिवकुमार राउत की अध्यक्षता में एक बैठक अनुमंडल कार्यालय के सभागार में हुई.
इसमें डीटीओ भरत भूषण, जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुनील कुमार, डीएसपी मनोज राम, एनएचआइ के अधिकारी, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, सीओ राकेश कुमार एवं नगर पंचायत के कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि चांदनी चौक के पास कोई गाड़ी व ठेला नहीं लगेगा. रामगढ रोड, भभुआ रोड व एनएच दो के दोनों तरफ के सर्विस सड़क के किनारे एक भी वाहन या ठेला नहीं लगेगा. एसडीओ ने बताया कि शहर में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक नई इंट्री लागू रहेगा. नो इंट्री के दौरान यदि कोई भारी वाहन पकड़ा जाता है तो कार्रवाई की जायेग.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >