भभुआ शहर : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने डाू श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस शहर के सदर प्रखंड के नजदीक स्थित हरी कुटी में शुक्रवार को मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने की. कार्यक्रम के आरंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाॅ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया. कार्यकर्ताओं ने डाॅ मुखर्जी के त्याग व बलिदान के गाथाओं की चर्चा करते हुए कहा कि महान शिक्षाविद डॉ मुखर्जी का जन्म कलकत्ता के अत्यंत प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था.
महान विचारक व प्रखर शिक्षाविद के रूप में विख्यात डाॅ मुखर्जी मानवता के उपासक और एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे. मौके पर रामवचन पांडेय, चंद्रभान सिंह पटेल, देवलाल पासवान, ओम प्रकाश गुप्ता, संतोष खरवार, सत्यव्रत पंकज, अनिल सेठ, अमर नाथ, संजय आर्य, मधुकांत सिंह, रधुवंश राम व अन्य मौजूद थे.
