सादे समारोह में करायी गयी शादी

घायल बरातियों का रामगढ़ रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज रामगढ़ : स्थानीय पावरहाउस स्थित महादलित बस्ती में झुल्लु राम के बेटे की बरात शनिवार की शाम शहनाई की धुन के साथ खुशी पूर्वक रवाना हुई थी. सभी बराती दूल्हे की कार के पीछे बस पर सवार होकर आपस मे हंसी ठिठोली करते निकल थे. बरात […]

घायल बरातियों का रामगढ़ रेफरल अस्पताल में हुआ इलाज

रामगढ़ : स्थानीय पावरहाउस स्थित महादलित बस्ती में झुल्लु राम के बेटे की बरात शनिवार की शाम शहनाई की धुन के साथ खुशी पूर्वक रवाना हुई थी. सभी बराती दूल्हे की कार के पीछे बस पर सवार होकर आपस मे हंसी ठिठोली करते निकल थे. बरात से भरी बस की मुठानी के पास जीटी रोड पर ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रत हो गयी. दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीत्कार मच गयी.
हादसे की सूचना पर बरातियों के परिजन रात में ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गये. घायल कई लोगों को उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया. इनमें से चार बरातियों डहरक गांव के सफीक अंसारी का पुत्र सोनू अंसारी, अलीहसन अंसारी का पुत्र हलचल अंसारी, संतोष पांडेय का पुत्र मुखतार पांडेय की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. हादसे की सूचना पर विधायक अशोक सिंह व सहुका पंचायत के बीडीसी जन्नत मियां पहुंचे और घायलों का उचित इलाज कराया. ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद दूल्हा काफी उदास हो गया था.
लोगों के काफी समझाने बुझाने के बाद वे सादे समारोह में ही अपनी शादी को लेकर राजी हुआ. वर के साथ कुछ लोग ही रवाना हुए. इस दौरान दूल्हे ने गम के माहौल में अपनी शादी रचायी. झुल्लु राम के बेटे की बरात रामगढ़ से रोहतास जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >