12वीं में डीएवी स्कूल यद्दुपुर का शत-प्रतिशत परिणाम, श्रेया साक्षी बनीं टॉपर

KAIMUR NEWS.सीबीएसइ 12वीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी स्कूल यद्दुपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है.

निदेशक ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को दी बधाई

श्रेया साक्षी ने बायोलॉजी में 95 प्रतिशत अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर

भभुआ ग्रामीण.

सीबीएसइ 12वीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी स्कूल यद्दुपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है. विद्यालय की छात्रा श्रेया साक्षी ने बायोलॉजी में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वहीं सौम्या कुमारी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया. नव्या जायसवाल ने 91.4 प्रतिशत और राकेश विश्वकर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया.विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में हिमांशी पटेल ने गणित में 90 प्रतिशत, आराध्या राज ने बायोलॉजी में 91.8 प्रतिशत, विशु प्रिया ने गणित में 90 प्रतिशत, मोहिका शुक्ला ने बायोलॉजी में 90 प्रतिशत, अनमोल रतन ने गणित में 90 प्रतिशत, आकृति सिंह ने बायोलॉजी में 90 प्रतिशत और श्रेयांश राज ने गणित में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. इस परिणाम पर विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे ऐसे उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >