बस 20 दिनों का और इंतजार, बिहार में शुरू हो जायेगी तीन हजार डॉक्टरों की बहाली

मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में 18 हजार एएनएम की नियुक्ति की जायेगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर साढ़े 10 हजार एएनएम की स्थायी तौर पर नियुक्ति होगी और एनएचएम के तहत 800 एएनएम की नियुक्ति होगी.

पटना. बिहार के अस्पतालों को और बेहतर किया जा रहा है. अस्पतालों में संसाधनों के साथ-साथ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी भी दूर की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि 20 दिनों में राज्य में करीब तीन हजार चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में 18 हजार एएनएम की नियुक्ति की जायेगी, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के स्तर पर साढ़े 10 हजार एएनएम की स्थायी तौर पर नियुक्ति होगी और एनएचएम के तहत 800 एएनएम की नियुक्ति होगी.

10 अगस्त तक करीब ढाई हजार जीएनएम की नियुक्ति की गयी है. स्वास्थ्य मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तीन महीने में सभी प्रखंडों में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाले एंबुलेंस देने की तैयारी चल रही है.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि चार महीने से भी कम समय में सवा तीन करोड़ टीकाकरण अब तक हो चुके हैं. इस मौके पर पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है. नल-जल योजना के तहत करीब 10 फीसदी काम अभी बचा हुआ है. इसे सितंबर तक पूरा कर लिया जायेगा.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >