Jahanabad Road Accident : घोसी थाना क्षेत्र में जहानाबाद मुख्य सड़क पर खपुरा मोड़ से पश्चिम स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए.
खड़ी बाइक के पास खड़े युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार खपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय करण कुमार उर्फ लालू अपने घर के समीप सड़क किनारे बाइक लगाकर खड़े थे. इसी दौरान जहानाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि करण कुमार उछलकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि बाइक चालक भी संतुलन खोकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) घोसी पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घायल बाइक चालक की हुई पहचान
घायल बाइक चालक की पहचान जहानाबाद निवासी मो. रिजवान के रूप में हुई है. बताया गया कि वह जहानाबाद में पंचर बनाने का कार्य करता है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
Also Read : जहानाबाद: शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
