जहनाबाद: हाजीपुर गांव के पास हुआ सड़क हादसा, घायल का इलाज के दौरान मौत , पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी

जहानाबाद जिले में एक सड़क हादसे ने 24 वर्षीय युवक की जान ले ली. अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को टेम्पो चालक ने अस्पताल पहुंचाया, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है.

Jehanabad News : जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद एक टेम्पो चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, काको थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने 24 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

टेम्पो चालक ने दिखाई इंसानियत

घटना के बाद एक टेम्पो चालक ने बिना देर किए घायल युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण युवक की मौत हो गई.

नालंदा के युवक के रूप में हुई पहचान

घटना की सूचना मिलने पर काको थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. बाद में मृतक की पहचान नालंदा जिले के अग्नूबिगहा गांव निवासी 24 वर्षीय सुकुमार प्रसाद के रूप में हुई.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Baikunth kumar

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >