करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान

स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में शनिवार की अहले सुबह करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.

कुर्था

. स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में शनिवार की अहले सुबह करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमालपुर गांव निवासी लालदेव यादव के 28 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार जो शनिवार की अहले सुबह शौच करने गांव के ही बाजार में गया था तभी करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उक्त युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. आनन-फानन में ग्रामीणों ने उक्त युवक को कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जमालपुर गांव में रवि रंजन कुमार नामक युवक को करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. हालांकि घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. ग्रामीणों की मानें तो उक्त युवक आरओ वॉटर सप्लाई में हेल्पर का काम करता था. युवक की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया.

हालांकि मृत युवक को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दी गयी. घटना को लेकर अहमदपुर हरना पंचायत के मुखिया अमरेंद्र शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा व उनके एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >