जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jehanabad Traffic Police : जिले में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में विभिन्न वाहनों से कुल 2 लाख 35 हजार 500 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है.
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर जिलेभर में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है.
जानिए…किस एवज में कितना वसूला जुर्माना
जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 2,35,500 रुपये का चालान काटा गया. इसमें केवल शहरी क्षेत्र में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 34,000 रुपये, ट्रिपल राइडिंग पर 6,000 रुपये, बिना इंश्योरेंस वाहनों पर 28,000 रुपये, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1,13,000 रुपये, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 6,000 रुपये तथा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 30,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
कागजातों की बारिकी से जांच की गयी
इसके अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों और थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त रूप से 18,000 रुपये का चालान वसूला गया है. अभियान के दौरान आरसी, टैक्स टोकन, फिटनेस, परमिट, पॉल्यूशन, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ सीट बेल्ट और हेलमेट की भी जांच की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
इसे भी पढ़ें जहानाबाद में बुलेट सवार युवकों का हथियार लहराते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
