अतिरिक्त अंडरपास के लिए बने अप्रोच पथ पर सुबह होते ही सब्जी विक्रेता जमा लेते हैं कब्जा

जहानाबाद-अरवल मुख्य पथ पर राजाबाजार में रेलवे अंडरपास के बगल में बना हुआ अतिरिक्त अंडरपास पर सुबह होते ही सब्जी विक्रेता कब्जा जमा लेता है और अपनी-अपनी दुकान लगाकर सड़क पर ही कब्जा जमा लेते हैं.

जहानाबाद सदर. जहानाबाद-अरवल मुख्य पथ पर राजाबाजार में रेलवे अंडरपास के बगल में बना हुआ अतिरिक्त अंडरपास पर सुबह होते ही सब्जी विक्रेता कब्जा जमा लेता है और अपनी-अपनी दुकान लगाकर सड़क पर ही कब्जा जमा लेते हैं जिसकी वजह से अतिरिक्त अंडरपास से सुबह में बड़े वाहनों का परिचालन अतिरिक्त अंडरपास से बंद हो जाता है और सभी वाहन पहले से बना हुआ रेलवे अंडरपास से ही आते-जाते हैं जिसकी वजह से रेलवे अंडरपास के नीचे जाम लग जाता है. ज्ञात हो कि रेलवे अंडरपास के बगल में अतिरिक्त अंडरपास बना था. अतिरिक्त अंडरपास के लिए दोनों ओर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाकर अप्रोच पथ बनाया गया था. अतिरिक्त अंडरपास से अरवल मोड़ तक बना हुआ अप्रोच पथ पर होते हुए दर्जनों की संख्या में सब्जी विक्रेता ग्रामीण इलाके से पहुंचते हैं और सड़क के दोनों ओर अपनी-अपनी दुकान लगा लेते हैं. इस दौरान कुछ ठेला पर भी सब्जी लगाकर सब्जी की बिक्री करते रहते हैं जिसकी वजह से वाहन सुबह में अप्रोच पथ से नहीं गुजर पाता है. दुर्घटना होने की बनी रहती हैं संभावनाएं : अतिरिक्त अंडरपास के लिए बने अप्रोच पथ पर सब्जी विक्रेता द्वारा सुबह होते ही कब्जा कर लिए जाने की वजह से दुर्घटना होने की हमेशा संभावना बनी रहती है. दर्जनों की संख्या में रोजाना सब्जी विक्रेता अप्रोच पथ पर अपनी दुकान सुबह में लगाते हैं जो देर शाम तक चलता ही रहता है. सब्जी विक्रेता द्वारा लगाए गए दुकान पर स्थानीय लोग सड़क पर खड़े होकर ही सब्जी की खरीदारी करते रहते हैं. इस दौरान जब वाहन अतिरिक्त अंडरपास से गुजरता है तो सब्जी की खरीदारी कर रहे लोग इधर-उधर भागने लगते हैं. थोड़ी सी चूक होने पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. ज्ञात हो कि 1990 के दशक में अरवल मोड़ के समीप ट्रक का ब्रेक फेल हो जाने के कारण सात सब्जी विक्रेताओं की कुचल कर मौत हो गयी थी, जिसके बाद प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कराया गया था और बैरिकेडिंग के बाहर दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी गयी थी, लेकिन सब्जी विक्रेता फिर भी नहीं मान रहे हैं और हादसा से भी सबक नहीं ले पा रहे हैं, सड़क पर ही दुकान लगाये रहते हैं. दिन भर लगता रहता है जाम : अप्रोच पथ पर सब्जी विक्रेताओं के द्वारा कब्जा कर लिये जाने के कारण अधिकांश वाहनों का आवागमन रेलवे अंडरपास से ही होते रहता है. अतिरिक्त अंडरपास से सिर्फ बड़े वाहन ही गुजर पाता है. वैसी स्थिति में अतिरिक्त अंडरपास से दोनों ओर से वाहनों के आवागमन होने की वजह से इन दिनों रोजाना जाम भी लग जा रहा है. शादी-विवाह का लग्न रहने के कारण बाजार में भीड़-भाड़ बढ़ा है. बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से लोग खरीदारी करने आते हैं. वहीं लग्न के कारण वाहनों का आवागमन भी अधिक होती है और जब जाम लग जाता है तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे अंडरपास के नीचे इन दिनों रोजाना जाम लगने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. क्या कहते हैं अधिकारी अतिक्रमण के खिलाफ शहरी क्षेत्र में अभियान चलाया जाता रहता है. अतिरिक्त अंडरपास के लिए बना हुआ अप्रोच पथ पर फिर से सब्जी की दुकान सज रही है. इस बात की जानकारी मिली है. अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण को हटाया जायेगा. स्नेहा सत्यम, सीओ, जहानाबाद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >