जहानाबाद: सामने से आई बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

जहानाबाद में घोसी-इस्लामपुर सड़क पर बाइक की टक्कर से 2 युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जहानाबाद रेफर किया गया है।

Jehanabad News : घोसी-इस्लामपुर मुख्य सड़क पर मीराविगहा गांव के समीप मंगलवार को अज्ञात बाइक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए घोसी पीएचसी पहुंचाया. मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया.

दोनों युवक सरमा गांव के निवासी

जख्मी युवकों की पहचान घोसी थाना क्षेत्र के सरमा गांव निवासी प्रमोद शर्मा (30) और दयानिधि कुमार (20) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से घोसी-इस्लामपुर मुख्य सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान मीराविगहा गांव के समीप सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया.

एक युवक जहानाबाद रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को तत्काल घोसी पीएचसी पहुंचाया. चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. दयानिधि कुमार की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया. वहीं प्रमोद शर्मा का इलाज घोसी पीएचसी में कराया गया.

अज्ञात बाइक सवार की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस अज्ञात बाइक और उसके चालक का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों ने घोसी-इस्लामपुर मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित वाहन जांच कराने की मांग की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील शर्मा

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >