Jehanabad : गौरक्षणी में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में नाली एवं आपसी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. कई दिनों से चल रहा आपसी तनाव सोमवार को अचानक उग्र हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, लात-घूसे से जमकर मारपीट हुई.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोहल्ले में नाली एवं आपसी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. कई दिनों से चल रहा आपसी तनाव सोमवार को अचानक उग्र हो गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, लात-घूसे से जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनों ओर से कई महिला एवं पुरुष घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. इस संबंध में एक पक्ष के शंभू नाथ प्रियदर्शी ने नंदराज कुमार समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं दूसरे पक्ष के नंदराज कुमार ने भी शंभू नाथ प्रियदर्शी समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में गौरक्षणी निवासी अंकज कुमार, सचिन कुमार, नंदराज कुमार उर्फ आजाद कुमार एवं शंभू नाथ प्रियदर्शी शामिल हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि नाली एवं आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >