जहानबाद: वाहन जांच में शराब के नशे में बाइक चलाते दो युवक गिरफ्तार

घोसी पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में बाइक चला रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

Jehanabad News : घोसी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में बाइक चला रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.

जांच के दौरान पुलिस को हुआ संदेह

घोसी पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा नियमित रूप से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी क्रम में बाइक सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया. दोनों के हाव-भाव और बातचीत के तरीके से पुलिस को उनके शराब के नशे में होने का संदेह हुआ.

इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करायी. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी.

दोनों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवकों की पहचान घोसी थाना क्षेत्र के परावन गांव निवासी विकास कुमार और काको थाना क्षेत्र के धुरनविगहा गांव निवासी पियूष कुमार के रूप में हुई है. दोनों शराब का सेवन करने के बाद बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने उन्हें रोककर जांच की.

न्यायालय में भेजे गये दोनों आरोपित

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया. पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून के पालन को लेकर क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >