जहानाबाद: घोसी में अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान का 21वां शहादत दिवस मनाया गया, वीर सपूत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

घोसी में शहीद ओमप्रकाश पासवान की 21वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. नेताओं ने उनके बलिदान को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Jehanabad News: नगर पंचायत घोसी में अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान के 21वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नेता अनुज प्रसाद निराला ने की. समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर शहीद ओमप्रकाश पासवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए.

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद ओमप्रकाश पासवान का बलिदान किसी एक व्यक्ति, समाज या क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश की रक्षा और सम्मान के लिए था. उन्होंने कहा कि ऐसे वीर सपूतों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी. उन्होंने शहीद के माता-पिता को नमन करते हुए कहा कि उनका गांव वैरामसराय वास्तव में वंदनीय और पूजनीय है, जिसने देश को ऐसा वीर सपूत दिया. इस अवसर पर उन्होंने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

शहीद के नाम पर हो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण

पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि घोसी में बनकर तैयार हो रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान के नाम पर कराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे सरकार से वार्ता करेंगे और शहीद के सम्मान में हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

वीर सपूत के माता-पिता को बताया धन्य

जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने कहा कि ऐसे वीर सपूत के माता-पिता धन्य हैं, जिन्होंने देश को ऐसा बहादुर जवान दिया. उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है. भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता अनामिका पासवान ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया.

शहीद के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

समारोह को जदयू के वरिष्ठ नेता मो. शमशाद शाही, वीरेन्द्र कुशवाहा, जदयू नेता राजीव नयन उर्फ राजू शर्मा, राजद नेता नंदकिशोर यादव, सुनील कुमार, सीपीएम नेता जगदीश प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया. सभी वक्ताओं ने शहीद ओमप्रकाश पासवान के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >