आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण संपन्न

प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में करपी प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया.

करपी. प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज हॉल में करपी प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया. दूसरे चरण के प्रशिक्षण में 110 सेविकाओं ने प्रशिक्षण लिया. आंगनबाड़ी सेविकाओं का पढ़ाई भी और पोषण भी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण में सेविकाओं को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने का गुर सिखाया गया. सीडीपीओ शिप्रा वर्मा के द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं को 0 से 6 वर्ष के बच्चों के बौद्धिक विकास एवं नव चेतना को लेकर पोषण भी और पढ़ाई भी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि बच्चों को पोषण के साथ-साथ पढ़ाई भी कैसे कराया जाये कि जिसमें उनमें सतत बौद्धिक विकास हो सके. प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी, सौम्या कुमारी समेत अन्य सभी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >