Jehanabad : मुख्य मार्ग पर ईंट गिरा दिये जाने से आवागमन बाधित

नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित प्रखंड कॉलोनी के निवासियों को पिछले लगभग एक महीने से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य मार्ग पर ईंट गिरा दिये जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है

घोसी

. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित प्रखंड कॉलोनी के निवासियों को पिछले लगभग एक महीने से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य मार्ग पर ईंट गिरा दिये जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले नगर पंचायत द्वारा नाली निर्माण कराया गया, लेकिन कार्य तकनीकी रूप से सही नहीं हुआ. पहले से बनी पीसीसी सड़क की ऊंचाई की तुलना में नाली करीब दो फीट ऊंची बना दी गई, जिससे पानी निकासी बाधित हो गई और सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थिति सुधारने के बजाय संबंधित अधिकारियों ने जल्दबाजी में पीसीसी सड़क पर ईंट गिरा दी, जिससे समस्या और बढ़ गई. अब जलजमाव के साथ-साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी हो रही है और कई लोग फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गयी है. इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अन्नु राय से संपर्क करने पर उन्होंने जेई (कनिष्ठ अभियंता) से बात करने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया.

इस रवैये से स्थानीय लोगों में नाराजगी और बढ़ गयी है. निवासियों का कहना है कि बिना उचित योजना और निरीक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे समस्याएं सुलझने के बजाय और जटिल हो रही हैं. उन्होंने जिला पदाधिकारी से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >