सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की गयी जान

रविवार को थाना क्षेत्र के मखदुमपुर-नवाबगंज रोड के कंसारा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी.

मखदुमपुर. रविवार को थाना क्षेत्र के मखदुमपुर-नवाबगंज रोड के कंसारा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी. मृतक ट्रैक्टर चालक धराउत गांव निवासी सुरेश पासवान का पुत्र मंतोष कुमार (18 वर्ष) बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार मंतोष ट्रैक्टर चालक था जो रविवार के दिन नवाबगंज से मखदुमपुर ईंट लेकर आया था. मखदुमपुर से ईंट उतार कर वापस जाने के दौरान ट्रैक्टर अपने साथी को चलाने के लिए दे दिया और खुद ट्रैक्टर के इंजन और ट्रॉली के बीच खड़ा हो गया, जिससे वह असंतुलित होकर गिर गया और ट्रैक्टर का पिछला चक्का उसके ऊपर चढ़ गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया है. इधर, घटना के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >