शेयर बाजार की गिरावट ने ले ली शिक्षक की जान

नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी गांधी मैदान में किराये के मकान में रह रहे 30 वर्षीय शिक्षक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के जयकुमार शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी गांधी मैदान में किराये के मकान में रह रहे 30 वर्षीय शिक्षक ने आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के जयकुमार शर्मा के पुत्र अभिषेक कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय गोनवां में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे. मृतक पिछले कई वर्षों से शहर में किराये के मकान में रह रहे थे. उनके कमरे से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घर के लोग चीखने-चिल्लाने लगे. शिक्षक ने घर में ही गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी. शिक्षक नौकरी लगने के बाद वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांधी मैदान इलाके में किराये का कमरा लेकर रह रहा था. शिक्षक ग्रुप में उसकी पदस्थापना सदर प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय गोनवां में है, किंतु उसे शिक्षा विभाग के ऑफिस के कार्य में लगाया गया है, जहां काम का काफी तनाव रहता था. ऑफिस के प्रेशर और काम के तनाव से भी वह डिप्रेशन में था. घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि अभिषेक हाल ही में शेयर बाजार में हुए भारी घाटे के बाद मानसिक तनाव में थे. इसके साथ ही वे ऑफिस के प्रेशर और कामकाज के दबाव को लेकर भी काफी चिंतित रहते थे. परिजनों ने बताया कि अभिषेक के व्यवहार में तनाव साफ झलक रहा था. परिवार के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन लगातार बढ़ते मानसिक दबाव ने उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया. इस मामले में फिलहाल नगर थाने की पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. थाना प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या के पीछे के असली कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में छानबीन के बाद ही हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >