Jehanabad : दीवान पलंग से तीन बोतल शराब बरामद महिला तस्कर गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शराब बिक्री की सूचना पर उत्तरी दौलतपुर स्थित मकान में छापेमारी की जहां किरायेदार के घर से बिक्री के लिए छुपा कर रखे गए तीन बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है.

जहानाबाद. नगर थाने की पुलिस ने शराब बिक्री की सूचना पर उत्तरी दौलतपुर स्थित मकान में छापेमारी की जहां किरायेदार के घर से बिक्री के लिए छुपा कर रखे गए तीन बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है. बरामद शराब के आधार पर पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला तस्कर परसबिगहा थाना क्षेत्र के सुल्तानी का रहने वाला उपेंद्र राम की पत्नी मंजू देवी बताई जाती है जो वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार उत्तरी दौलतपुर स्थित किराए के मकान में रहती है. थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजाबाजार में एक महिला शराब का धंधा करती है. सूचना के आलोक में मामले के सत्यापन को लेकर गति दल के पदाधिकारी को भेजा गया.

राष्ट्रगान का अपमान पर शिक्षिका से मांगा स्पष्टीकरण

जहानाबाद नगर. डीइओ द्वारा राष्ट्रगान का अपमान करने वाली शिक्षिका अलका रानी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरमा से स्पष्टीकरण पूछा है. इस संबंध में जारी पत्र मे उल्लेख किया है कि व्हाट्सएप के माध्यम से 21 जनवरी को प्राप्त सूचनानुसार आपके द्वारा राष्ट्रगान का अपमान किया गया है. आपकी इस लापरवाही के कारण विद्यालय का वातावरण प्रभावित हुआ है. आपके द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करने में उदासीनता बरती गयी है तथा विद्यालय के कार्यवधि मे स्वेच्छचारिता रवैया अपनाते हुए अपने पदीय कर्त्तव्यों का दुरूपयोग किया गया है. आपका यह कृत अनुशासनहीनता बिहार लोक सेवक आचार नियमावली 2005 का घोर उल्लंघन करने का परिचायक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >