Jehanabad : मारपीट के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार

शकुराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

रतनी. शकुराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि मीरगंज गांव में छापेमारी कर सियाराम यादव व बंगाली यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं शराब के नशे में हंगामा कर रहे शकुराबाद निवासी मधुसूदन दास को बाजार से गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट मामले के दोनों आरोपित लगातार फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर पर आया हुआ है जिसके बाद उसके घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं तीनों लोगों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >