जहानाबाद में बंद मकान से 5 लाख की चोरी, ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और कीमती सामान ले उड़े चोर

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के द्वारकापुरम मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की तलाश कर रही है.

Jehanabad Theft News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के द्वारकापुरम मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Jehanabad News : मंदिर में पूजा करने पहुंचे व्यक्ति ने देखा टूटा ताला

जानकारी के अनुसार, द्वारकापुरम निवासी ब्रह्मदत्त मिश्रा अपनी बेटी के साथ पटना जिले के बिहटा में रहते हैं. जहानाबाद स्थित उनका मकान अधिकांश समय बंद रहता है. सोमवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे एक स्थानीय व्यक्ति ने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी.

घर के अंदर बिखरा मिला सामान, लाखों की चोरी

परिजन मौके पर पहुंचे तो घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान गायब हैं. शुरुआती अनुमान के अनुसार करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है.

शनिवार तक सबकुछ था सुरक्षित

बताया गया कि ब्रह्मदत्त मिश्रा शनिवार को जहानाबाद स्थित अपने घर आए थे और उस समय सबकुछ सामान्य था. इसके बाद मकान बंद था. इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया.

CCTV फुटेज के सहारे चोरों की तलाश

घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashok Jehanabad

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >