अपनी ही पंचायत के प्लस टू विद्यालय में ही होगा नौवीं में नामांकन

इसके लिए इस साल भी पंचायतों में यह प्रचार-प्रसार कराया जा रहा कि उस पंचायत के निवासी आठवीं उत्तीर्ण छात्र छात्राओं द्वारा उनके ही पंचायत में अवस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन कराएं.

अरवल. आठवीं की वार्षिक परीक्षा 10 मार्च से प्रारंभ होकर 20 मार्च को समाप्त हुई है. अंतिम सप्ताह में 29 को रिजल्ट जारी हुआ. उक्त परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एक अप्रैल से नामांकन प्रारंभ हो गयी है. पिछले साल शिक्षा विभाग ने आदेश निकाला था. जिसमें उल्लेख था कि छात्रों का नामांकन उनके अपने पंचायत के स्कूल में ही होगा. राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में उच्च माध्यमिक विद्यालयों की सुविधा उपलब्ध कराने की नीति के अनुसार वर्तमान में जिला के सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं. इसके लिए इस साल भी पंचायतों में यह प्रचार-प्रसार कराया जा रहा कि उस पंचायत के निवासी आठवीं उत्तीर्ण छात्र छात्राओं द्वारा उनके ही पंचायत में अवस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा में नामांकन कराएं. प्रत्येक पंचायत में अवस्थित उच्च माध्यमिक एवं उस पंचायत में अवस्थित मध्य विद्यालयों के द्वारा अपने पंचायत में यह प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके ही पंचायत में अवस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 में पर्याप्त शिक्षक एवं अन्य सुविधाओं को विकसित कर दिया गया है. यह भी प्रचारित किया जाए कि अब प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय में विषयवार कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष वर्ग संचालित करने की व्यवस्था की गयी है. सुविधाओं की उपलब्धता के अनुरूप हो नामांकन आठवीं की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का नामांकन उसी विद्यालय में कक्षा 9 में कराया जाये. वैसे पंचायत, जहां एक मात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय उपलब्ध सुविधाओं की उपलब्धता के अनुरूप हो नामांकन आठवीं की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का नामांकन उसी विद्यालय में कक्षा 9 में कराया जाये. वैसे पंचायत, जहां एक मात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय उपलब्ध है, के सभी मध्य विद्यालयों को उक्त उच्च माध्यमिक विद्यालय से संबद्ध करते हुए कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों का नामांकन उक्त उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9 में कराया जाये. वैसे पंचायत, जहां दो या दो से अधिक उच्च माध्यमिक विद्यालय उपलब्ध है, के सभी मध्य विद्यालयों को इन उच्च विद्यालयों से इस प्रकार संबद्ध किया जाय कि प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय के आठवीं कक्षा में सुविधाओं की उपलब्धता के अनुरूप विद्यार्थी नामांकित हो सके. जिले के कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इस नियमावली के अनुरूप नामांकन जब नहीं ले रहे है तब उन्हें अभिभावकों के द्वारा तू-तू मैं-मैं भी झेलनी पड़ रही है.

क्या कहते हैं अधिकारी

पिछले साल ही एसीएस ने पत्र जारी किया था. इस सेशन में भी वही नियमावली लागू रहेगी.

दीपक सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >