Jehanabad : दुर्घटना में घायल मजदूर की इलाज के दौरान गयी जान

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 के शहरी बाइपास पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई.

जहानाबाद

. पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 के शहरी बाइपास पर रविवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए मजदूर की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई. मृतक की पहचान मजदूर परसबिगहा थाना क्षेत्र के पंडूई-बेलदारीबिगहा के कृष्ण विंद के रूप में की गयी है. कृष्ण विंद रविवार को अपने गांव से मजदूरी करने के लिए जहानाबाद आए थे. जहानाबाद से मजदूरी कर शाम में अपने घर लौट रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर शहरी बाइपास के लक्षुबिगहा मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर घायल मजदूर को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल होने के कारण मजदूर दुर्घटना का विस्तृत विवरण नहीं दे सका. पहचान होने पर पुलिस ने उनके घर वालों को सूचना दी जिसके बाद कृष्ण विंद के घर वाले सदर अस्पताल पहुंचे. हालांकि सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई. मौत के बाद पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचा दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. हालांकि अचानक कृष्ण विंद की मौत से उसके परिजन सदमे में हैं. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >