Jehanabad : लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

पुलिस ने आगामी 9 मई को लगने वाले लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के बंदया गांव में जनप्रतिनिधियों एवं आम ग्रामीणों के साथ बैठक की

मखदुमपुर. पुलिस ने आगामी 9 मई को लगने वाले लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के बंदया गांव में जनप्रतिनिधियों एवं आम ग्रामीणों के साथ बैठक की. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि बंदया गांव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी जिसमें आगामी 9 मई को जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में लगने वाले लोक अदालत की लोगों को जानकारी दी गयी. साथ ही लोगों को बताया गया कि छोटे-मोटे मामले तथा घरेलू विवाद को लोक अदालत में जाकर निबटारा किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि 9 मई से पहले भी जाकर अपने केस में दोनों पक्ष सुलह समझौता लगा सकते हैं. साथ ही थानाध्यक्ष ने आम लोगों के बीच अपना सरकारी नंबर साझा करते हुए बताया कि आप लोगों को किसी प्रकार की समस्या हो तो उसके लिए तुरंत थाना अध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या को वे रख सकते हैं. उन्होंने आम लोगों से कहा कि पुलिस आपकी सेवा के लिए तत्पर है. उन्होंने आम लोगों के बीच यह विश्वास जताने का प्रयास किया कि पुलिस से आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. पुलिस से केवल अपराधियों को डरना है. वहीं उन्होंने साइबर फ्रॉड के बारे में भी लोगों को समझाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >