Jehanabad : पहली बारिश में ही खुली जाम नालों की पोल

मानसून के पूर्व हुई पहली बारिश ने ही शहर भर के जाम नालों की पोल खोल दी. बारिश के बाद पूरा शहर पानी-पानी हो गया और पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर की अधिकतर सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जहानाबाद. मानसून के पूर्व हुई पहली बारिश ने ही शहर भर के जाम नालों की पोल खोल दी. बारिश के बाद पूरा शहर पानी-पानी हो गया और पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर की अधिकतर सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गयी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर का कोई ऐसा इलाका नहीं रहा जहां जलजमाव नहीं हुआ हो. मोहल्लों और वार्डों की स्थिति और भी खराब हो गई, जहां पहले से ही लोग जलजमाव की समस्या झेल रहे थे. उनके लिए घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया. पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबेडकर चौक, 32 भभड़िया, शिव मंदिर, एसबीआई, फिदा हुसैन मोड़, पंजाब नेशनल बैंक, कृष्णपुरी कॉलोनी, ऊंटा मध्य विद्यालय, चौकी नंबर एक, प्राचीन देवी मंदिर, राजा बाजार रेल अंडरपास, कृष्ण कोल्ड स्टोर सहित कई स्थानों पर भारी जलजमाव हो गया. इसी तरह शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र शिवाजी पथ, पुरानी अस्पताल रोड, मेन रोड, सब्जी मंडी, पीली कोठी, झरी साव लेन, पुरानी पोस्ट ऑफिस और हवाई अड्डा मार्ग में भी पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाई हुई. स्थानीय लोगों के अनुसार शहर के अधिकांश नाले और नालियां जाम हैं, जिसके कारण गर्मी में भी जल निकासी ठीक से नहीं हो पा रही थी. पूर्व वर्षों में गर्मी के दौरान नालों की उड़ाही कराई जाती थी, लेकिन इस वर्ष अब तक सफाई कार्य नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गयी. पहली बारिश ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी और पूरा शहर जलमग्न हो गया. लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. इस मामले को लेकर पहले भी प्रभात खबर में खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद जिलाधिकारी से लेकर कार्यपालक पदाधिकारी तक ने सफाई एजेंसी को फटकार लगायी थी. नगर परिषद की बोर्ड बैठक में भी सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा हुआ था. इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है. कार्यपालक पदाधिकारी ने एजेंसी को 5 मई तक अल्टीमेटम दिया था और सुधार नहीं होने पर एग्रीमेंट रद्द करने की बात कही थी. अब देखना होगा कि प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >