Jehanabad : पिता ने कहा-न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लेंगे

पटना के गर्ल्स हॉस्टल की मृत नीट छात्रा के पिता ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे.

जहानाबाद. पटना के गर्ल्स हॉस्टल की मृत नीट छात्रा के पिता ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेंगे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट या पटना हाइकोर्ट के जज से पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है. उन्होंने एसआइटी की जांच पर अब तक विश्वास नहीं होने की बात करते हुए कहा कि एसआइटी के द्वारा उन्हें अब तक केवल प्रताड़ित किया गया है. टीम के द्वारा जांच के नाम पर उन्हीं लोगों को अपराधी ठहरने की कोशिश की जाती रही है जिससे वे लोग पूरी तरह हतोत्साहित हो गये हैं. कपड़ों पर स्पर्म पाये जाने की खबर पर उन्होंने कहा कि यह उसी को साबित करता है जो वे लोग शुरू से कहते आ रहे हैं कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है लेकिन शुरू से ही इस मामले को दबाने की कोशिश की गयी. तरह-तरह के नॉरेटिव पेश किये गये और जांच को दूसरी दिशा में भटकाया गया. उन्होंने कहा कि वह लोग यही चाहते हैं कि इस कांड में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें सजा मिले. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए और आगे से किसी की बेटी के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने इस मामले में हॉस्टल और अस्पताल वालों को दोषी ठहराते हुए कहा कि इसमें वहां के एसएचओ की भी मिलीभगत है. इस मामले में दो पुलिस पदाधिकारी के निलंबन के सवाल पर कहा कि यह इंगित करता है कि पुलिस पदाधिकारी जांच को सही दिशा में नहीं ले जा रहे थे. उनके एक अन्य रिश्तेदार ने कहा कि जब वे लोग पटना में डीजीपी से मिलकर लौट रहे थे तो उन्हें बड़ी निराशा हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >