Jehanabad : स्पेशल रोल ऑब्जर्वर ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

अर्हता तिथि 1 जुलाई के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के क्रम में नजमुल होदा (आई.पी.एस) स्पेशल रोल ऑब्जर्वर ,भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली का आगमन जिले में हुआ. विदित हो की अर्हता तिथि 1 जुलाई के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा नजमुल होदा को मगध प्रमंडल के लिए स्पेशल रोल आब्जर्वर के रूप में नामित किया गया है.

जहानाबाद नगर. अर्हता तिथि 1 जुलाई के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के क्रम में नजमुल होदा (आई.पी.एस) स्पेशल रोल ऑब्जर्वर ,भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली का आगमन जिले में हुआ. विदित हो की अर्हता तिथि 1 जुलाई के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा नजमुल होदा को मगध प्रमंडल के लिए स्पेशल रोल आब्जर्वर के रूप में नामित किया गया है. इसी क्रम में आज उन्होंने जहानाबाद जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय एवं विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 से संबंधित कार्य योजना, कार्यप्रणाली, अद्यतन प्रगति, दावा-आपत्ति की स्थिति तथा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों के संशोधन/विलोपन एवं नए नाम जुड़वाने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई. बैठक में जहानाबाद विधानसभा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, घोसी विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमु अमला, मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >