Jehanabad : टेंपो और बाइक की टक्कर में छह लोग हुए घायल

घेजन-शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग पर कंटाहीबिगहा गांव के समीप टेंपो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल हो गये.

रतनी

. घेजन-शकुराबाद मुख्य सड़क मार्ग पर कंटाहीबिगहा गांव के समीप टेंपो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल हो गये. घायलों में मखदुमपुर थाना के धावपर गांव निवासी सिन्की देवी, मेन थाना के शादीपुर निवासी गुड़िया देवी, काको थाना क्षेत्र के टिकुलियापर निवासी अमन कुमार व मोहन पासवान सहित अन्य शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद मोहन पासवान व गुड़िया देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं अमन कुमार व सिन्की देवी का इलाज शकूराबाद में चल रहा है. अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घटना की सूचना डायल 112 पर दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बताया जाता है कि अमन कुमार अपने गांव टिकुलियापर से शकूराबाद बाजार होते हुए नीरपुर गांव शादी समारोह में शामिल होने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे जा गिरे, जिससे सभी सवार घायल हो गये. घटना के बाद टेंपो चालक ने अपने साथियों को बुलाकर बाइक चालक की पिटाई कर दी और उसका मोबाइल छीन लिया. ग्रामीणों के जुटने पर घायल को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया गया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि टेंपो व बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई है. कई लोग घायल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >