नियमित टीकाकरण को मिलेगी मजबूती, जहानाबाद में राइज एप पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण

जहानाबाद जिले में नियमित टीकाकरण को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षकों को 'राइज' नामक नए ई-लर्निंग एप्लिकेशन का प्रशिक्षण दिया गया. यह ऐप स्वास्थ्य कर्मियों के कौशल विकास और ग्रामीण टीकाकरण में आ रही शंकाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Jahanabad New : जहानाबाद जिले में नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने के लिए टीकाकरण से जुड़े प्रशिक्षकों को सदर अस्पताल के जीएनएम भवन में ट्रेनिंग दी गई. प्रशिक्षण की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ हरिश्चंद्र चौधरी के द्वारा की गई. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार एवं राज्य से आए अन्य 2 राज्य स्तरीय प्रशिक्षक के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया. उक्त प्रशिक्षण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में विकसित राइज एप्लीकेशन के बारे में बताया गया. यह एक ई-लर्निंग एप्लीकेशन है जिसके तहत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में संलग्न कर्मियों का कौशल निर्माण करेगा. इस एप्लीकेशन से टीकाकरण की ताजा जानकारी मिलेगी ग्रामीण इलाकों में लोगों के टीकाकरण को लेकर कई शंकाएं होती है और उनसे कैसे बात करनी है, यह समझने में मदद करता है तथा लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए तैयार करने में मदद करेगा. जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक के द्वारा उक्त प्रशिक्षण प्राप्त किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >