डीएम के निर्देश पर पीएचईडी ने शुरू की कार्रवाई, निर्धारित समयसीमा में पेयजल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश

जहानाबाद में अक्रियाशील नल-जल योजनाओं को ठीक करने का काम तेज हो गया है। प्रशासन ने 10 योजनाओं को चालू कर दिया है और बाकी पर तेजी से काम चल रहा है।

Jehanabad News : जहानाबाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर जिले में अक्रियाशील नल-जल योजनाओं को दोबारा चालू करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत और आवश्यक सुधार कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया था.

10 योजनाओं में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति

स्थल सत्यापन के दौरान जिले में कुल 82 नल-जल योजनाएं अक्रियाशील पाई गई थीं. रविवार को आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य पूरा होने के बाद इनमें से 10 योजनाओं को पुनः क्रियाशील कर दिया गया. इसके साथ ही इन योजनाओं से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है.

72 योजनाओं को जल्द चालू करने का लक्ष्य

वर्तमान में जिले की 72 नल-जल योजनाएं अक्रियाशील हैं. इन योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र चालू करने के लिए काम जारी है. डीएम ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को शेष योजनाओं में संसाधन बढ़ाकर काम में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर पेयजल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है.

नियमित प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश

जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी करते हुए कार्यों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. जिला प्रशासन की ओर से जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >