जहानाबाद: सड़क हादसे में घायल राजस्व कर्मचारी की मौत, पटना में इलाज के दौरान अमरेंद्र कुमार ने तोड़ा दम

रतनी अंचल के राजस्व कर्मी अमरेंद्र कुमार का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि।

जहानाबाद जिले के रतनीफरीदपुर अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सह आरओ अमरेंद्र कुमार का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया. कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

सड़क हादसे में हुए थे गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र कुमार जहानाबाद से अपने घर मखदुमपुर प्रखंड के नसरतपुर लौट रहे थे. इसी दौरान राम लखन सिंह कॉलेज के समीप उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.

कर्मठ और मिलनसार अधिकारी के रूप में थी पहचान

अमरेंद्र कुमार अपने कार्य के प्रति समर्पण और मिलनसार स्वभाव के कारण अधिकारियों, सहकर्मियों और आम लोगों के बीच लोकप्रिय थे. उनके निधन पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राजस्व विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

दो माह पहले हुए थे निलंबित

बताया जाता है कि करीब दो माह पहले अमरेंद्र कुमार को रतनी से निलंबित किया गया था. निलंबन अवधि के दौरान उनकी ड्यूटी एडीएम कार्यालय में लगाई गई थी. वहीं से ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के दौरान वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे.

प्रखंड कार्यालय में हुई शोकसभा

घटना की सूचना मिलने के बाद रतनी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई. इस दौरान प्रखंड और अंचल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Avinash kumar

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >